II
दोनों को हायर सेंटर किया गया रेफर, बृहस्पतिवार रात ढंडेरी के सामने हुआ हादसा
I
I
I
Iहाईवे पर एक बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। नाबालिग और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने दोनों की गंभीर हालत देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया है। वहीं, पुलिस ने तीनों के परिजनों को सूचना दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
I
Iअनुज कुमार (22) पुत्र सुभाष निवासी आलमपुर रायपुर ताजेवाली रोड जिला सहारनपुर, अमन शर्मा (23) संजय शर्मा और मनीष उर्फ मन्नू (16) पुत्र विकास निवासी जसपुर, उधमसिंह नगर बृहस्पतिवार रात बाइक से सहारनपुर से हरिद्वार की तरफ जा रहे थे। जैसे ही बाइक ढंडेरी गांव के सामने पहुंची तो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।
I
I
I
Iहादसे में अनुज कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। अमन और मनीष गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने तीनों को अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने अमन और मनीष की गंभीर हालत देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। साथ ही हादसे की सूचना तीनों के परिजनों को दी। कोतवाली प्रभारी नरेंद्र बिष्ट ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।I