फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: हज 2027 के लिए स्टेट हज इंस्पेक्टरों की चयन प्रक्रिया शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
हज यात्रा-2027 के दौरान उत्तराखंड के हज यात्रियों की देखरेख और सहायता के लिए स्टेट हज इंस्पेक्टरों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू हो गई है। हज कमेटी ऑफ इंडिया, मुंबई की ओर से जारी सर्कुलर के अनुसार राज्य सरकार के विभागों, सार्वजनिक उपक्रमों, राज्य हज समिति कार्यालय व वक्फ बोर्ड में कार्यरत नियमित मुस्लिम सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
विज्ञापन


उत्तराखंड राज्य हज समिति के अध्यक्ष खतीब अहमद के निर्देश पर अधिशासी अधिकारी मोहम्मद आरिफ ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी 13 से 27 अगस्त तक हज कमेटी ऑफ इंडिया की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की हार्ड कॉपी, फोटो और आवश्यक दस्तावेजों की प्रतियां 29 अगस्त तक हज हाउस, पिरान कलियर स्थित उत्तराखंड राज्य हज समिति कार्यालय में जमा करनी होंगी।

उन्होंने बताया कि आवेदक का नियमित मुस्लिम सरकारी कर्मचारी होना अनिवार्य है। अस्थायी, संविदा, अंशकालिक, सीजनल, तदर्थ कर्मचारी, केंद्र और राज्य सरकार के प्रथम श्रेणी अधिकारी पात्र नहीं होंगे। अभ्यर्थी के पास स्नातक की डिग्री, 50 वर्ष से कम आयु और 31 दिसंबर 2027 तक वैध पासपोर्ट होना आवश्यक है। अंग्रेजी, हिंदी, उर्दू और स्थानीय भाषा का ज्ञान जरूरी होगा जबकि अरबी भाषा जानने वालों को प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन


चयन प्रक्रिया कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) और साक्षात्कार के माध्यम से होगी। सीबीटी छह सितंबर को प्रस्तावित है। चयनित अभ्यर्थियों को हज कमेटी ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित प्रशिक्षण शिविर में भाग लेना अनिवार्य होगा।

ईओ मोहम्मद आरिफ ने बताया कि इस वर्ष उत्तराखंड से 1526 हज यात्रियों का चयन हुआ है। नियमों के अनुसार प्रत्येक 135 यात्रियों पर एक स्टेट हज इंस्पेक्टर नियुक्त किया जाएगा। इस आधार पर प्रदेश को करीब 10 स्टेट हज इंस्पेक्टरों की आवश्यकता होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें