फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: एसडीआरएफ और एनडीआरएफ ने गंगनहर में की आईआईटी छात्र की तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
आईआईटी के छात्र के तलाशी अभियान का मोर्चा कप्तान प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने संभाला है। बृहस्पतिवार को कप्तान ने घटनास्थल की जांच की। उन्होंने छात्र को ढूंढ रही टीमों को आवश्यक निर्देश देकर छात्र की तलाशी में जी-जान से लगने के निर्देश दिए। कई घंटे तक घटनास्थल से लेकर गणेश पुल तक टीम ने छात्र की गंगनहर में तलाश की।
विज्ञापन




बुधवार दोपहर चार बजे उत्तर प्रदेश बनारस निवासी आईआईटी छात्र आशीष शुक्ला (29) अपने साथियों के साथ सोलानी पार्क के पास गंगनहर किनारा आया था। वहां एक घाट के पास सभी आईआईटी छात्र बैठे थे। तभी आशीष खड़ा हुआ तो वह सीढ़ियों पर संतुलन खो बैठा और पलक झपकते ही गंगनहर में जा गिरा। साथी को गंगनहर में गिरते देख सहपाठियों ने शोर मचा दिया था।

तभी कुछ लोग भी मौके पर पहुंच गए और गंगनहर में डूब रहे आशीष को बचाने के लिए कपड़ों की रस्सी बनाकर गंगनहर में फेंकी लेकिन गंगनहर में गिरकर बदहवास हुआ आशीष रस्सी नहीं पकड़ पाया। चंद मिनट के भीतर ही गंगनहर में डूबकर लापता हो गया था। हादसे के बाद जल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छात्र की तलाश की थी। इसके बाद अब छात्र की तलाश के लिए बृहस्पतिवार को दिनभर गंगनहर खंगाली गई।
विज्ञापन




दोपहर दो बजे करीब स्वयं एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल समेत कोतवाली प्रभारी और वहां मौजूद अन्य कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश देकर छात्र को जल्द से जल्द ढूंढने की बात कही। आपको बता दें कि जल पुलिस, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम बृहस्पतिवार दोपहर से लेकर देर शाम तक कई घंटे गंगनहर में लापता छात्र की तलाश करती रही लेकिन छात्र का अब तक कोई सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें