फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने भूमि पैमाइश के लिए जांचे अभिलेख

विज्ञापन
खानपुर क्षेत्र के चंद्रपुरी खादर गांव में सीमा पर स्थित भूमि के अभिलेखों की जांच करते एसडीएम पूर? - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
चंद्रपुरी खादर की ग्राम प्रधान की शिकायत पर एसडीएम ने चकबंदी विभाग के अधिकारियों के साथ गांव पहुंचकर सीमा पर स्थित भूमि की जानकारी ली और चकबंदी विभाग के अभिलेख जांचे। उन्होंने बताया कि दीपावली के बाद सीमा पर स्थित भूमि की पैमाइश कराई जाएगी।
विज्ञापन

कुछ दिन पहले खानपुर विकासखंड के चंद्रपुरी खादर गांव की ग्राम प्रधान राजमोहिनी ने लक्सर एसडीएम पूरण सिंह राणा को पत्र देकर बताया था कि गांव की सीमा यूपी के बिजनौर और मुजफ्फरनगर जिले से लगती है। अब तक दोनों राज्यों की सीमाओं पर सीमांकन नहीं हो सका है। इसके चलते दोनों प्रदेशों के किसानों में आए दिन झगड़े होते रहते हैं। अब बिजनौर और मुजफ्फरनगर प्रशासन अपनी भूमि की पैमाइश कर सीमांकन कराने जा रहा है। उन्होंने संदेह जताया है कि यूपी की टीम उनकी जमीन पर कब्जा कर सकती है। इस पर एसडीएम पूरण सिंह राणा ने बृहस्पतिवार को गांव पहुंचकर बुजुर्गों से जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने चकबंदी विभाग के अभिलेख जांचे। एसडीएम ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि दीपावली के बाद टीम गठित कर पैमाइश कराई जाएगी। इस दौरान चकबंदी विभाग के सहायक चकबंदी अधिकारी चंद्रप्रकाश आर्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें