फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चांबी लगी छोड़ पानी पी रहे युवक की स्कूटी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूटी में चाबी लगी छोड़ पानी पी रहे युवक की स्कूटी को चोर ले उड़े। सड़क किनारे खड़ी स्कूटी को लेकर भाग रहे आरोपी को पकड़ने के लिए युवक ने शोर मचा दिया। भागकर उसे पकड़ने की कोशिश भी की, लेकिन आरोपी हत्थे नहीं चढ़ा। मामले में पुलिस को तहरीर दे दी गई है। इसके आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन

गांव नगला एमाद मंगलौर निवासी अंकुर सैनी ने भगवानुपर पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह बृहस्पतिवार की दोपहर चुड़ियाला गांव में एक इंजीनियर से मेजरमेंट कराने गए थे। गांव से पहले सड़क किनारे स्कूटी खड़ी करके वह इंजीनियर का इंतजार करने लगे। इसी दौरान उन्हें प्यास लगी। वह पानी पीने के लिए कुछ दूरी पर चले गए। वह स्कूटी से चाबी निकालना भूल गए थे। बताया कि जैसे ही वह पानी पीकर स्कूटी लेने पहुंचे तो देखा स्कूटी अपनी जगह नहीं है। कुछ दूरी पर एक युवक स्कूटी ले जाता दिखा। इस पर उन्होंने शोर मचा दिया। भागकर पकड़ने की कोशिश भी नाकाम रही। आरोपी स्कूटी लेकर भाग गया था। थानाध्यक्ष संजय थपलियाल ने बताया कि स्कूटी चोरी होने की तहरीर मिली है। घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें