फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: आज बंद रहेंगे स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के कारण जिला प्रशासन की ओर से मंगलवार को जनपद के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन




रोजाना गिर रहे तापमान और बढ़ती ठंड की वजह से मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है। इसके मद्देनजर जिला प्रशासन ने मंगलवार को सभी स्कूलों को बंद रखने के दिशा-निर्देश जनपद के सभी स्कूलों को जारी किए हैं। आदेश के अनुसार कक्षा 1 से 12 तक के सरकारी एवं अर्द्धसरकारी और आंगनबाड़ी सहित सभी विद्यालयों में आज अवकाश रहेगा।



जिला प्रशासन का कहना है कि लगातार गिरते तापमान और सुबह के समय बढ़ते कोहरे के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। स्कूलों में शिक्षकों और कर्मचारियों को भी आवश्यकतानुसार निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ सकती है। साथ ही शीतलहर चलने एवं ऊंचे पहाड़ों में बर्फबारी होने की संभावना है। जिला प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों को अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने दें और ठंड से बचाव के लिए पर्याप्त सावधानी बरतें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें