रुड़की। संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती शहर और देहात क्षेत्र में धूमधाम से मनाई गई। विभिन्न कार्यक्रमों में संत रविदास को याद कर उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया गया। वक्ताओं ने कहा कि संत रविदास ने जातपात का भेद समाज से मिटा दिया था। इस मौके पर निकाली गईं आकर्षक झांकियों ने सबका मन मोह लिया।
शनिवार को सलेमपुर में आयोजित कार्यक्रम का मेयर गौरव गोयल ने शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि संत रविदास पूरे मानव जाति के कल्याण के लिए समर्पित रहे। मौके पर पार्षद धीराज पाल, प्रधान कुमार पाल सिंह, जयपाल सिंह, राजू, विनोद, संजय कश्यप, अमित कुमार, शिवा कलानिया, सुखलाल मौजूद रहे। तहसील स्थित शिव मंदिर प्रांगण में लेखपाल संघ के अध्यक्ष सुभाष चंद्र जेमिनी के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नमामी बंसल और भाजपा नेता नवीन जैन ने कार्यक्रम की शुरुआत की। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नमामी बंसल ने कहा कि सतगुरु रविदास ने अपने आध्यात्मिक ज्ञान और रचनाओं से प्रत्येक भटके व्यक्ति का मार्गदर्शन कर हमेशा राष्ट्र को उन्नति की ओर ले जाने का काम किया। मौके पर नायब तहसीलदार सुरेश पाल, रजिस्ट्रार कानूनगो मधुकर जैन, आलोक खरे, सतीश कुमार, राजेश मारवाह, मदन कंबोज मौजूद रहे। वहीं, श्री गुरु रविदास सेवा आश्रम की ओर से चाव मंडी स्थित संत रविदास मंदिर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। संस्था के ललित कुमार ने बताया कि शाम सात बजे मंदिर में शबद कीर्तन के बाद आरती और फिर प्रसाद का वितरण हुआ। आज दोपहर 12 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन होगा। इसके बाद सोमवार को शोभायात्रा निकाली जाएगी।
वहीं, मलकपुर माजरा में रविदास मंदिर समिति की ओर से सुबह हवन और भजन कीर्तन किया गया। दोपहर में बाबा साहेब आंबेडकर भवन में भंडारे का आयोजन किया गया। लोकतांत्रिक जनमोर्चा के संयोजक सुभाष सैनी ने कहा कि संत शिरोमणि रविदास के संदेश आज भी प्रासंगिक हैं। मौके पर ग्राम माजरा के राजपाल, अमरपाल, लाल सिंह, दीपक, प्रवीण मौजूद रहे।
--
रविदास के आदर्शों पर चलने का आह्वान
रुड़की। झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल और बसपा के प्रदेश महामंत्री चौधरी राजेंद्र सिंह ने विभिन्न क्षेत्रों में रविदास जयंती पर आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। झबरेड़ा विधायक ने सलेमपुर राजपुताना, रसूलपुर, शाहपुर, कमेलपुर, सोहलपुर, बंदाखेड़ी, अकबरपुर और साबतवाली में आयोजित कार्यक्रमों में संत रविदास के बताए मार्ग पर चलने का आह्चान किया। वहीं, बसपा प्रदेश महामंत्री चौधरी राजेंद्र सिंह ने कहा कि संत रविदास ने हमेशा मानव के हितों के लिए प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया।
--
जयंती पर स्वच्छता के लिए किया जागरूक
लक्सर। संत शिरोमणि रविदास की जयंती पर राजकीय इंटर कॉलेज भोगपुर के छात्र-छात्राओं ने ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। कॉलेज प्रधानाचार्य अवधेश पुंडीर ने रविदास और चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि संत रविदास सर्व समाज के महान प्रवक्ता थे। सांस्कृतिक प्रभारी डॉ. सतीश शास्त्री ने कहा कि संत रविदास ने हर वर्ग एवं जाति के लिए कार्य किया है। चंद्रशेखर आजाद भी एक महान क्रांतिकारी थे। उन्होंने हंसते-हंसते देश के लिए अपने प्राणों को न्योछावर किया था। मौके पर सुशील कुमार, संजय कुमार, जयप्रकाश पटेल, रामसिंह यादव, चरण सिंह, ओमपाल शर्मा, राहुल शर्मा, सोमपाल पुंडीर, नीलम मीनाक्षी, रेखा सैनी मौजूद रहे।
--
संत रविदास के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान
नारसन। संत रविदास की जयंती पर शनिवार को मंगलौर विधायक काजी निजामुद्दीन नारसन क्षेत्र के उल्हेड़ गांव पहुंचे। उन्होंने कहा कि संत रविदास ने मानव जाति को जाति और भेदभाव भुलाकर प्रेम व मानवता का संदेश दिया। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही विश्व में अमन शांति की स्थापना की जा सकती है। क्षेत्र के कुआंहेड़ी, मोहम्मदपुर जट्ट, बूढ़पुर जट्ट, ब्रह्मपुर जट्ट, नारसन कला, नारसन खुर्द में शांतिपूर्वक झांकी निकाली गई। इस दौरान बंसी, मनोज, सुमन, प्रीतम, अनुज, विक्की, कपिल, कार्तिक, रहल, संतराम, सुरेंद्र, शिवकुमार, मोहन, धर्मवीर आदि मौजूद रहेे।
--
ड्रोन कैमरे से रखी शोभायात्रा पर नजर
सुल्तानपुर। क्षेत्र में संत रविदास की जयंती पर कार्यक्रम और भंडारे आयोजित किए गए। कई जगह झांकियां निकालकर संत रविदास को याद किया गया। खानपुर-ब्रह्मपुर गांव में पुलिस की मौजूदगी में शोभायात्रा निकाली गई।
शनिवार को सुल्तानपुर, इस्माइलपुर, जवाहर खान उर्फ झीवरहेड़ी, टिक्कमपुर, निहेंदपुर सुठारी, भोगपुर, तिलकपुरी, टांडा भागमल, फतवा आदि गांवों में रविदास जयंती धूमधाम से मनाई गई। कस्बे के मंदिर में सुबह से ही ग्रामीणों की भीड़ लग गई थी। ग्रामीणों ने रविदास मंदिर में पूजा कर हलवे का प्रसाद वितरण किया। इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। समिति के अध्यक्ष बृजमोहन ने बताया कि इस बार संत रविदास की शोभायात्रा तीन मार्च को निकाली जाएगी। इस मौके पर दिनेश कुमार, मनोज कुमार, अरुण कुमार, जगपाल सिंह, दीपक कुमार, जल सिंह, टीकूराम आदि ने सहयोग किया। वहीं, खानपुर-ब्रह्मपुत्र और झीवरहेड़ी गांव में शोभायात्रा के दौरान पुलिस बल तैनात रहा। भिक्कमपुर पुलिस चौकी प्रभारी मनोज नौटियाल ने बताया कि शोभायात्रा पर पुलिस ने ड्रोन कैमरे से नजर रखी।
--
शांतिपूर्वक निकाली शोभायात्रा
मंगलौर। रविदास जयंती पर क्षेत्र के विभिन्न गांवों में शोभायात्रा निकालकर भंडारों का आयोजन किया गया। शनिवार को कुमराहेड़ी, दहियाकी, बिझौली, नाथूखेड़ी, मुंडलाना, भगवानपुर चंदनपुर, भरतपुर, लिब्बरहेड़ी, नारसन कलां, मोहम्मदपुर जाट और तांशीपुर में रविदास जयंती पर भंडारे का आयोजन किया गया। साथ ही शोभायात्रा भी निकाली गई। एसएसआई डीएस रावत ने बताया कि मंगलौर क्षेत्र में शांतिपूर्ण ढंग से शोभायात्रा निकाली गई है। कुछ गांव में रविवार को भी शोभायात्रा निकाली जाएगी।
--
झांकी देखने उमड़ी भीड़
भगवानपुर। डाडा जलालपुर में संत रविदास जयंती पर शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान सुंदर झांकियों ने ग्रामीणों का मन मोह लिया। झांकी रविदास मंदिर से शुरू होकर गांवभर में निकाली गई। इस दौरान झांकी देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। कई जगह झांकी का स्वागत भी किया गया। इस मौके पर मास्टर रामलाल, हरीशंचद, नेकीराम, नाथीराम, पलटूराम, मदन लाल, सरदार सिंह, पाल्ला, शीशपाल मौजूद रहे।
--
धूमधाम से मनाई रविदास जयंती
झबरेड़ा। संत रविदास की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान मोलना, भगतोवली, इकबालपुर सहित दर्जनों गांवों में रविदास मंदिर पर पूजा-अर्चना की गई। हवन के साथ भंडारों का आयोजन किया गया। संत शिरोमणि रविदास की झांकियां भी निकाली गईं। मोलना गांव में प्रधान रामकुमार ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस मौके पर धीर सिंह, मांगेराम, अजय, सौ सिंह, जसबीर आदि मौजूद रहे।
--
धूमधाम से निकाली शोभायात्रा
बुग्गावाला। बुग्गावाला समेत दर्जनों गांवों में संत शिरोमणि रविदास की जयंती मनाई गई। शनिवार सुबह बुग्गावाला, लालवाला खालसा, मजबता, मजाहिदपुर, सहित दर्जनों गांवों में रविदास मंदिर पर हवन किया गया। इसके बाद शोभायात्रा निकाली गई। मौके पर लालवाला खालसा ग्राम प्रधान पति विजयपाल सिंह, मास्टर सुरेंद्र सिंह, संदीप कुमार, अरविंद कुमार, सुनील कुमार, दीपक कुमार, सुनील कुमार, अमन कुमार मौजूद रहे।
--
शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत
पिरान कलियर। कलियर क्षेत्र के रहमतपुर, इमलीखेड़ा, मेहवड़ कलां, मेहवड़ खुर्द, बाजूहेड़ी सहित अन्य गांवों में शनिवार को संत रविदास की जयंती धूमधाम से मनाई गई। मेहवड़ कलां में कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक हाजी फुरकान अहमद ने किया। इस दौरान हवन-पूजन के साथ भंडारे का आयोजन भी किया गया। इसके बाद शोभायात्रा निकाली गई। लोगों ने शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया।