फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: सक्षम को हेड बॉय, सना को हेड गर्ल की दिलाई शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
एंबिशन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में वर्तमान शैक्षणिक सत्र के लिए नवगठित छात्र परिषद का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में नेतृत्व, अनुशासन, उत्तरदायित्व एवं सेवा भावना विकसित करने का संदेश दिया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों में सक्षम को हेड बॉय, सना को हेड गर्ल की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन


इस दौरान दीपांशु को वाइस हेड बॉय, किंजल को वाइस हेड गर्ल, अहमद एवं ईशु को डिसिप्लिन इंचार्ज और अभय एवं मानसी को स्पोर्ट्स कैप्टन नियुक्त किया गया। वहीं नेहरू हाउस के कैप्टन लक्ष्य सैनी एवं वाइस कैप्टन आयशा, पटेल हाउस के कैप्टन शगुन एवं वाइस कैप्टन अनिक सैनी, गांधी हाउस के कैप्टन कनिष एवं वाइस कैप्टन गौरव और टैगोर हाउस के कैप्टन लक्ष्य अवाना एवं वाइस कैप्टन लवी पंवार को उनके दायित्व सौंपे गए।
के दौरान सभी नवनिर्वाचित छात्र प्रतिनिधियों ने विद्यालय के मूल्यों, अनुशासन एवं गरिमा को बनाए रखते हुए अपने दायित्वों का ईमानदारी, निष्ठा, समर्पण एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने की शपथ ली। विद्यालय के निदेशक विश्वास सिंह पंवार, निदेशक सोनम रॉस एवं प्रधानाचार्या पूजा सत्संगी ने चयनित छात्र नेताओं को बैज एवं सैश पहनाकर सम्मानित किया। वहीं स्टूडेंट काउंसिल में सुपर स्क्वाॅड के सदस्य अरुष, मानवी, वैष्णवी, खुश, जैद, आर्यन, दीपांशु एवं विकल्प को शामिल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें