फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: राष्ट्र कल्याण और विश्व शांति के लिए हुआ रुद्राभिषेक

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। ज्योतिष गुरुकुलम श्रीसोना देवी शिव मंदिर में राष्ट्र कल्याण, विश्व शांति और जनकल्याण की मंगलकामना को लेकर भगवान आशुतोष का विशेष रुद्राभिषेक किया गया। ज्योतिष गुरुकुलम के संस्थापक एवं आध्यात्मिक गुरु आचार्य रमेश सेमवाल के सानिध्य में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का पूजन-अर्चन किया।
विज्ञापन


रुद्राभिषेक में 108 लीटर गंगाजल के साथ दूध, दही, शहद, घी और शक्कर से भगवान शिव का अभिषेक किया गया। इस दौरान 1008 बेलपत्र अर्पित किए गए। आचार्य रमेश सेमवाल महाराज ने कहा कि वर्तमान समय में विश्व में अशांति, युद्ध-विवाद और प्राकृतिक आपदाओं की स्थिति बनी हुई है। महादेव की आराधना और वैदिक मंत्रों की शक्ति से विश्व में शांति स्थापित होने की कामना से यह अनुष्ठान किया गया है। इस अवसर पर राधा भटनागर, चित्रा गोयल, सुलक्षणा सेमवाल, प्रतीक्षा, पूजा वर्मा और रितु वर्मा सहित बड़ी संख्या में भक्त मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें