पिरान कलियर। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष बासित अली ने दरगाह साबिर पाक के 758वें सालाना उर्स में चादरपोशी की। उन्होंने देश में अमन, चैन और आपसी भाईचारे के लिए दुआ मांगी। कलियर पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि साबिर पाक की दरगाह गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी भाईचारे की मिसाल है। उन्होंने बताया कि यहां हर वर्ग और समुदाय के लोग अकीदत के साथ पहुंचते हैं। अपनी नई जिम्मेदारी की शुरुआत दुआओं के साथ करना उनके लिए भावुक और यादगार पल है। इस दौरान भाजपा के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।