फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्लोगन प्रतियोगिता में रोजी, सुहानी और साधना अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
नेशनल कन्या इंटर कॉलेज में स्वीप कार्यक्रम के तहत आयोजित स्लोगन प्रतियोगिता में रोजी, सुहानी और साधना ने बाजी मारी। इसके अलावा अन्य कई प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। विद्यालय स्टाफ ने विजेता प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को नेशनल कन्या इंटर कॉलेज में स्लोगन, लेखन, वाद-विवाद और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्लोगन प्रतियोगिता में रोजी मलिक, सुहानी कश्यप, साधना ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। वाद-विवाद प्रतियोगिता में खुशी ने पहला व जयकुमार, गौरव कुमार ने दूसरा और दीपक, दिपांशु ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। चित्रकला प्रतियोगिता में साक्षी ने प्रथम, वंशिका ने द्वितीय व निकिता ने तृतीय स्थान हासिल किया। इस दौरान प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को प्रधानाचार्य डॉ. घनश्याम गुप्ता ने बधाई दी। साथ ही छात्रों को अन्य प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिताओं से छात्रों में महत्वाकांक्षा बढ़ती है और उनका विकास होता है। प्रतियोगिताओं में तपस्या, नंदिनी सैनी, कशिश, शिवांशी, पायल, वंशिका कौशिक, विशाखा, शालू, लवीसना, अंजू, साक्षी, नेहा, जिज्ञासा आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें