रहमतपुर रोड पर मंगलवार देर रात निर्माणाधीन पुलिया से तेज रफ्तार बाइक टकराने के हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार देर रात युवक बाइक से रहमतपुर रोड से जा रहे थे। इसी दौरान बाइक बेकाबू होकर निर्माणाधीन पुलिया से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवक उछलकर सड़क पर दूर जा गिरे। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुटे और पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने अज्जू को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल विकास का अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे के बाद कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी रही। कलियर पुलिस रात्रि अधिकारी ने बताया की एक युवक की मौत हो गई दूसरा गंभीर घायल है।