मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के नगला सालारू गांव में ग्रामीणों के बीच विवाद हो गया। इश दौरान 40 राउंड से अधिक गोलियां चलने की सूचना है। तनाव को देखते हुए मौके पर पहुंची पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया और लोगों को तितर-बितर करने में जुट गई।
रुड़की के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के नगला सालारू गांव में विवाद के चलते दो पक्षों के बीच जमकर फायरिंग हुई। ग्रामीणों के बीच 40 राउंड से अधिक गोलियां चलने की सूचना है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।
फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने के लिए मोर्चा संभाला। पुलिस गांव में जुटे लोगों को तितर-बितर करने में लगी है। फिलहाल गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी का इंतजार है।