फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: बसों के बार-बार ब्रेकडाउन पर रुड़की डिपो के फोरमैन से जवाब-तलब

Sat, 21 Nov 2026 05:16 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
दो माह में करीब चार बसें हुई खराब, बीच रास्ते में भी थमी बसों की रफ्तार
विज्ञापन


मरम्मत और रखरखाव में लापरवाही के आरोप, दो बार मांगा गया जवाब

संवाद न्यूज एजेंसी

रुड़की। रोडवेज बसों के ब्रेकडाउन और समय पर मरम्मत नहीं किए जाने को लेकर रुड़की डिपो के फोरमैन की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। बसों की मरम्मत में लापरवाही और निर्धारित समय पर वाहनों के तैयार नहीं होने पर उच्च अधिकारियों ने फोरमैन से जवाब-तलब किया है। बताया जा रहा है कि दो बार उनसे जवाब मांगा जा चुका है। वहीं, पिछले दो माह में करीब चार बसें ब्रेकडाउन हो चुकी है। बीच रास्ते में बसें खराब होने की घटनाएं भी सामने आई है।

रुड़की रोडवेज डिपो में निगम और अनुबंधित मिलाकर 40 से अधिक बसों का बेड़ा है। ऋषिकेश, मुजफ्फरनगर, अंबाला, हल्द्वानी, नैनीताल, भगवानपुर, सहारनपुर, देहरादून और हरिद्वार समेत कई रूटों पर बसों का संचालन होता है। डिपो में निगम की अधिकांश बसें पुरानी है। हालांकि, पिछले सप्ताह दो नई बीएस-6 बसें मिली हैं, जिन्हें नैनीताल पर्वतीय रूट पर संचालित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन







रामपुर चुंगी और गणेशपुर के पास भी खराब हुई बसें
पिछले कुछ समय में रामपुर चुंगी और गणेशपुर पुल के पास बसों के खराब होने की घटनाएं सामने आई है। गणेशपुर के पास एक बस टॉप गियर में नहीं चल पाई थी। लगातार सामने आ रही घटनाओं से कार्यशाला के रखरखाव और मरम्मत व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। पुरानी बसों के संचालन को देखते हुए नियमित जांच और समय पर मरम्मत जरूरी है।

मैं हाल ही में आया हूं। अधिकारियों की ओर से कर्मचारियों से जवाब तलब करना विभागीय प्रक्रिया का हिस्सा है।
- प्रतीक जैन, मंडलीय प्रबंधक (संचालन)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें