फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: कर्मचारियों की कमी से रोडवेज कार्यशाला में बसों का मेंटेनेंस प्रभावित

Sat, 21 Nov 2026 05:11 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युत कार्य, बॉडी मरम्मत और टायर शॉप में तकनीकी कर्मचारियों के पद खाली
विज्ञापन

समय पर मेंटेनेंस नहीं होने से बसों के संचालन पर पड़ रहा असर
संवाद न्यूज एजेंसी
रुड़की। रोडवेज की रुड़की कार्यशाला में कर्मचारियों की कमी के चलते बसों का रखरखाव प्रभावित हो रहा है। कार्यशाला में तकनीकी कर्मचारियों के कई पद खाली होने के कारण बसों की मरम्मत और मेंटेनेंस का काम समय पर पूरा नहीं हो पा रहा है। इसका असर बसों की नियमित समय सारणी पर भी पड़ रहा है। सूत्रों के मुताबिक कार्यशाला में विद्युत कार्य, बॉडी मरम्मत, टायर शॉप और वेल्डिंग से जुड़े तकनीकी कर्मचारियों की कमी है।

वर्तमान में कार्यशाला में एक फोरमैन, दो मैकेनिक, दो लिपिक, एक स्टोर कीपर और करीब 19 विशेष श्रेणी के कर्मचारी कार्यरत है। रोजाना तीन से पांच बसों की मरम्मत कार्यशाला में की जा रही है। कर्मचारियों की कमी के कारण कई बार बसों का मेंटेनेंस निर्धारित समय पर नहीं हो पाता। वर्तमान में एक बस इंजन संबंधी खराबी के चलते कार्यशाला में खड़ी है जबकि एक दुर्घटनाग्रस्त बस देहरादून की कार्यशाला में मरम्मत के लिए भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक महाप्रबंधक अमिता सैनी का कहना है कि कार्यशाला में करीब 25 कर्मचारी कार्यरत है। उपलब्ध संसाधनों और कर्मचारियों की संख्या के अनुसार काम कराया जा रहा है। कर्मचारियों की कुछ मांगें मुख्यालय स्तर पर लंबित है। इन्हें पूरा कराने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें