फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: रुड़की की डेयरी पर बिक रहा था खराब दूध, अधिकारियों ने 25 लीटर नष्ट कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
खाद्य पदार्थों में शुद्धता बनाए रखने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने रुड़की में मिष्ठान प्रतिष्ठानों पर चेकिंग अभियान चलाया। इस बीच रुड़की में तीन दुकानों से गुजिया, बर्फी और रसगुल्ले के सैंपल लिए गए। एक महिला की शिकायत पर डेयरी को खंगाला गया। जहां दूध बासी और दुर्गंध वाला मिलने पर टीम ने अपनी मौजूदगी में नष्ट कर दिया।
विज्ञापन


वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगेंद्र पांडे ने बताया कि रुड़की के विशाल मेगा मार्ट के पास एक मिठाई की दुकान पर मिलावट की आशंका पर गुजिया के सैंपल लिए गए। इसके अलावा दोनों दुकानों से भी बर्फी व रसगुल्ला की जांच के सैंपल लिए हैं। इस बीच एक सोलानीपुरम क्षेत्रवासी की शिकायत मिलने पर जनता डेयरी पर दूध को नष्ट कराया गया।



शिकायतकर्ता ने दूध लिया था वह घर में जांच करने पर फटा हुआ मिला। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी पांडे के मुताबिक जनता डेयरी पर मिला 25 लीटर दूध नष्ट कर दिया गया है। डेयरी संचालक को अपने यहां बिकने वाले सामान में शुद्धता और गुणवत्ता का ख्याल रखने के निर्देश देकर नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें