फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुड़की शहर को मिल सकता है एक और बिजलीघर

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊर्जा निगम की योजना परवान चढ़ी तो शहर को लो वोल्टेज की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा। बोट क्लब पर नए बिजलीघर के लिए एसई की ओर से ईई से प्रस्ताव मांगा गया है। इसके बाद अधिकारी प्रस्ताव तैयार करने में जुटे हैं। शहर को एक और बिजलीघर मिलने के बाद गर्मी में उपभोक्ताओं को लो वोल्टेज की समस्या से निजात मिलेगी।
विज्ञापन

शहर के उपभोक्ताओं को गर्मी में लो वोल्टेज और ट्रिपिंग की परेशानी से निजात दिलाने के लिए ऊर्जा निगम कई स्तर पर काम कर रहा है। इसके तहत, पिरान कलियर को आपूर्ति देने वाले दोनों बिजलीघरों से जल्द ही रुड़की को आपूर्ति दी जाएगी जबकि कलियर की आपूर्ति कलियर बिजलीघर की क्षमता बढ़ाकर दी जाएगी। साथ ही ऊर्जा निगम भविष्य में शहर को और बिजलीघर देने पर विचार कर रहा है। बताया जा रहा है कि रुड़की में बोट क्लब के पास नया बिजलीघर बनाने की योजना है।
इसके लिए एसई शेखर चंद त्रिपाठी ने ईई से प्रस्ताव मांगा है। प्रस्ताव मिलने बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। नए बिजलीघर से ऊर्जा निगम की रिंगमेन योजना को भी फायदा मिलेगा। आने वाले समय में ऊर्जा निगम रुड़की में रिंगमेन योजना लागू करने जा रहा है, जिसमें एक फीडर की आपूर्ति बाधित होने पर दूसरे फीडर से आपूर्ति दी जाएगी। इससे उपभोक्ताओं को अधिक देर तक बिना बिजली के वंचित नहीं रहना पड़ेगा। एसई शेखरचंद्र त्रिपाठी ने बताया कि प्रस्ताव मिलने पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें