फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज की बसें 33, चालक 20

Mon, 13 Feb 2017 10:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रोडवेज डिपो में लंबे समय से चालकों का टोटा होने के बावजूद उच्चाधिकारी इसकी सुध नहीं ले रहे हैं। अब पांच ड्राइवरों की ड्यूटी चुनाव में होने से समस्या और भी गंभीर हो गई है। इससे यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


रुड़की रोडवेज डिपो में 33 नियमित बसें संचालित की जा रही हैं, जबकि डिपो में फिलहाल 20 चालक तैनात हैं। ऐसे में अधिकांश बसें आए दिन डिपो में ही खड़ी रह जाती हैं। इससे यात्रियों को वाहनों की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इससे पहले डिपो में नई बसें तो आईं, लेकिन इसके संचालन के लिए चालकों की व्यवस्था नहीं की गई। अब विधानसभा चुनाव में रुड़की डिपो से पांच बसें और पांच चालक चुनावी ड्यूटी में चले गए हैं। इससे मुश्किलें और भी बढ़ गई हैं। इस संबंध में सहायक महाप्रबंधक जेके शर्मा का कहना है कि डिपो में चालकों का टोटा लंबे समय से बना हुआ है। इस संबंध में दस चालकों की तैनाती के लिए मुख्यालय को डिमांड भेजी गई है। उम्मीद है कि जल्द ही डिपो में कुछ नए चालकों की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें