फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से सड़कें बनीं तालाब, शहर से देहात तक जलराव

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। कई दिनों से उमस और गर्मी से परेशान लोगों पर शनिवार को इंद्रदेव मेहरबान हो गए। करीब आठ घंटे तक बारिश हुई। इससे तापमान में गिरावट आई और मौसम सुहावना हो गया। साथ ही शहर से देहात तक के नाले उफना गए, जिससे सड़कों और गलियों में जलभराव हो गया।
विज्ञापन

शनिवार को हुई बारिश से शहर की कई कॉलोनियों और मोहल्लों से लेकर हाईवे पर माजरा के निकट और ढंडेरा गांव में जलभराव हो गया। नाले उफनाए तो सिल्ट और पॉलीथिन बहकर सड़कों पर आ गए। इससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इतना ही नहीं, कई गलियों में जलभराव होने से लोगों के घरों में पानी घुस आया। इससे उनका घरों से निकलना दूभर हो गया। भारत नगर और आदर्श शिवाजी कॉलोनी में जलभराव की सूचना पर एएसडीएम पूरण सिंह राणा मौकेे पर पहुंचे और लोगों से जानकारी ली। लोगों ने बताया कि अक्सर यहां जलभराव होता है। इस पर एएसडीएम ने आश्वासन दिया कि जलभराव की समस्या का जल्द निस्तारण किया जाएगा। वहीं, हाईवे किनारे जगह-जगह गड्ढों में पानी भर गया। वहीं, पिछले कई दिनों से गर्मी और उमस के बीच बारिश के आस लगाए बैठे लोगों को बारिश ने राहत दी। साथ ही फसलों की सिंचाई के लिए बारिश की आस लगाए बैठे किसानों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें