फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समुद्री जहाज तक सामान ढोने वाली टगबोट्स में ईंधन खपत घटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। आईआईटी रुड़की के जल संसाधन विकास, प्रबंधन विभाग एवं भारतीय समुद्री विश्वविद्यालय, विशाखापट्नम (आईएमयू-वी) के हाईड्रोपावर सिमुलेशन प्रयोगशाला (एचएसएल) की ओर से संयुक्त रूप से शोध किया गया है। शोध के दौरान किए गए प्रयोगों से समुद्री जहाजों तक सामान ढोने वाले टगबोट्स में लगने वाले ईंधन में 29 प्रतिशत की बचत की गई है।
विज्ञापन

शोधकर्ताओं ने समुद्री परिवहन में आने वाले ईंधन की लागत को कम करने के साथ ही उत्सर्जित कार्बन की मात्रा को भी कम करने में कामयाबी पाई है। पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा वित्त पोषित शोध में विशाखापट्नम पोर्ट ट्रस्ट ने विभिन्न प्रकार के समुद्री जहाजों, उनके परिचालन आदि की महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई है। संयुक्त शोध के दौरान समुद्री जहाज तक सामान को ढोने वाली टगबोट्स में लगे डीजल इंजन एवं बिजली उपकरणों का तकनीकी के जरिए इस तरह समायोजन किया गया है कि पहले जितना ही सामान भरने पर भी ईंधन की लागत कम हो गई है। इसके लिए टगबोट्स में लगे पावर जनरेटिंग यूनिट्स में सप्लाई होने वाली बिजली की गति को एडजस्ट किया गया। गति को एडजस्ट करने के लिए ‘स्टेट मशीन कंट्रोल अल्गोरिथम’ का प्रयोग किया गया है। आईआईटी निदेशक प्रो. अजीत कुमार चतुर्वेदी ने कहा है कि इससे समुद्री उद्योग को अधिक सशक्त बनाने में मदद मिलेगी। एचएसएल के प्रभारी संकाय थंगा राज चेलिया ने बताया कि शोध में महत्वपूर्ण परिणाम हासिल हुए हैं। इस दौरान 29.86 प्रतिशत तक ईंधन की बचत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें