फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: समर्थकों समेत रितु कंडियाल ने छोड़ी कांग्रेस, यूकेडी में हुईं शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस को अलविदा कहकर रितु कंडियाल जुयाल रविवार को समर्थकों समेत यूकेडी में शामिल हो गईं। यूकेडी के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जयप्रकाश उपाध्याय, केंद्रीय महामंत्री राजेंद्र सिंह बिष्ट, केंद्रीय प्रवक्ता राज रतन रावत ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन चिह्नित राज्य आंदोलनकारी राजेंद्र सिंह रावत व राकेश चौहान ने किया। इस बीच अशोक नगर ढंडेरा में आयोजित सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में लोक कलाकार कुंवर सिंह चौधरी, राजेंद्र सिंह रावत की ओर से दी गई प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।
विज्ञापन




केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जयप्रकाश उपाध्याय ने कहा कि कांग्रेस-भाजपा को उत्तराखंड के हितों से कोई सरोकार नहीं है। दोनों दलों ने मिलकर बारी-बारी से उत्तराखंड को लूटा है। राज्य में युवा बेरोजगार है और खनन व भूमाफिया प्रदेश को लूटने में लगे हैं। उत्तराखंड की जनता को अब कांग्रेस-भाजपा से दूरी बनानी होगी। केंद्रीय महामंत्री राजेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि उत्तराखंड राज्य आंदोलन की तरह ही दोबारा से एकजुट होकर कांग्रेस-भाजपा के खिलाफ मोर्चा संभालना होगा।



सरिता पुरोहित ने कहा कि राज्य आंदोलन में मातृ शक्ति ने बराबर भागीदारी निभाई लेकिन आज मातृ शक्ति सुरक्षित नहीं है। उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी इसका उदाहरण है। केंद्रीय प्रवक्ता राज रतन रावत ने कहा कि उत्तराखंड के जल, जंगल को बचाने के संकल्प के साथ ही उत्तराखंड क्रांति दल आगे बढ़ रहा है जिसमें सभी को अपनी भागीदारी निभानी होगी।
विज्ञापन


रितु कंडियाल जुयाल ने कार्यक्रम में पहुंचे संगठन के सभी नेताओं का धन्यवाद व्यक्त किया। रितु कंडियाल जुयाल ने कहा कि पार्टी उन्हें जो भी जिम्मेदारी देगी वह उसे पूरी तरह से निभाने का प्रयास करेगी। पार्टी को मजबूती देना ही उनकी प्राथमिकता रहेगा। इस अवसर पर केंद्रीय उपाध्यक्ष मोहन सिंह असवाल, प्रताप कुंवर, प्रवीण रमोला, गणेश काला, हिमांशु पंवार, जिलाध्यक्ष दीपक लाखवान, महक सिंह सैनी एडवोकेट, राजबीर सिंह पुंडीर, जगदीश खड़ायत, इंद्रपाल गुसाईं और नरेंद्र गुसाईं आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें