फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: हुक्का गैंग का एक और आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ब्लैक मेलिंग के विवाद में युवक के घर में घुसकर फायरिंग के मामले में नामजद हुक्का गैंग के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मामले में पुलिस दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। मुख्य आरोपी सहित तीन आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें लगातार उनके ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।



लक्सर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि मुंडाखेड़ा गांव निवासी एक युवक को युवती के साथ वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करते हुए उससे पैसों की मांग की जा रही थी। नगला खिताब गांव निवासी गौरव ने इसका विरोध किया था। इसपर आरोपियों ने 10 मार्च की रात को उसके घर में घुसकर फायरिंग करते हुए गाली गलौज और जान से मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन


गौरव ने आरोपी विशाल उर्फ विशू, कार्तिक, गुरमीत, अक्षय निवासी मुंडाखेड़ा और अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमले के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस की जांच में नाम सामने आने पर पुलिस ने आरोपी हुक्का गैंग में शामिल दो आरोपियों अनुज कश्यप और सालम निवासी घोसीपुरा कोतवाली मंगलौर को गिरफ्तार कर उनसे वारदात में प्रयुक्त तमंचे व बाइक बरामद की थी।
विज्ञापन




पुलिस आरोपियों के ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है। इसी दौरान रविवार को उपनिरीक्षक दीपक चौधरी ने पुलिस टीम के साथ एक ठिकाने से नामजद आरोपी गुरमीत निवासी मुंडाखेड़ा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि मामले में फरार तीन अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। उन्हें भी शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें