फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकाया वसूली को गए राजस्व कर्मी से किसान ने की अभद्रता

विज्ञापन
विज्ञापन
बकाया वसूली के लिए गए राजस्व कर्मियों के साथ किसान ने गाली गलौज कर बकाया देने से मना कर दिया। संग्रह अमीन ने उसके खिलाफ  मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


विगत गुरुवार को दोपहर टिकौला कलां क्षेत्र के संग्रह अमीन जयपाल सिंह अपने साथी कर्मियों के साथ ग्रामीण श्रवण कुमार  से बकाया वसूली करने गए थे। इस पर वह भड़क गया और राजस्व कर्मियों से गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा।
विज्ञापन


इस पर राजस्व कर्मियों को वहां से बैरंग लौटना पड़ा। संग्रह अमीन जयपाल सिंह ने शनिवार को कोतवाली पहुंचकर श्रवण कुमार के खिलाफ  गाली गलौज करने व सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया हैं।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें