फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची को अगवा कर दुराचार

Sat, 06 Feb 2016 11:27 PM IST
ब्यूरो/रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बा लक्सर में एक नशेड़ी युवक ने छह साल की बच्ची को अपनी हवस का शिकार बना लिया। शाम के समय घर के आंगन में खेलने के दौरान लापता हुई मासूम अगली सुबह खून से लथपथ मिली। नजदीक ही नशे में धुत्त पड़े आरोपी को भीड़ ने जमकर पीटा। पुलिस ने बमुश्किल नशेड़ी को भीड़ से छुड़ाया। बच्ची को इलाज के लिए जिला अस्पताल हरिद्वार भर्ती कराया गया है। परिजनों की ओर से आरोपी के खिलाफ दुराचार का मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन

कस्बा लक्सर के एक मोहल्ले में शुक्रवार की शाम छह साल की बच्ची घर के आंगन में खेल रही थी। अचानक वह गायब हो गई । परिवार उसकी तलाश में जुट गया। पड़ोसी भी परिवार के साथ उसे ढूंढने में जुटे रहे। देर रात पुलिस को सूचना दी गई थी। शनिवार की सुबह मालगोदाम के पास झाड़ियों में बच्ची नग्न हालत में खून से लथपथ मिली। परिजन तुरंत बच्ची को लेकर अस्पताल की तरफ दौड़े। पड़ोस के लोगों ने आस पास देखा तो कुछ दूरी पर एक युवक नशे की हालत में गड्ढे में पड़ा मिला। भीड़ ने उसे दौड़ा दौड़ा कर पीटा। पुलिस ने बमुश्किल उसकी जान बचाते हुए हिरासत में ले लिया। बाद में परिजनों की तहरीर पर आरोपी अरविंद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। कोतवाली प्रभारी जयदेव आर्य ने बताया कि बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल हरिद्वार भेजा गया है, वहीं उसका उपचार भी चल रहा है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें