फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशाल को रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में अर्जी

Tue, 01 Mar 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। बसंत हत्याकांड में गिरफ्तारी से बचने के लिए जमानत तुड़वाकर जेल पहुंचे विशाल को रिमांड पर लेने के लिए सोमवार को पुलिस ने कोर्ट में अर्जी दाखिल की। रविवार को गिरफ्तार पंकज और मनीष को कोर्ट ने जेल भेज दिया है। इधर, पुलिस व एसओजी की टीम फरार प्रवीण वाल्मीकि के भांजे आशीष उर्फ कन्नू और शूटर पंडित उर्फ नीरज की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

सफाई नायक चौधरी बसंत की 25 जनवरी को हत्या के बाद पुलिस ने बुल्ला उर्फ विनय को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया था। गंगनहर कोतवाली पुलिस और एसओजी ने रविवार को गोलभट्टा कॉलोनी निवासी मनीष उर्फ बाबू और पंकज को गिरफ्तार किया। जबकि इसी कॉलोनी का विशाल पुराने मामले में जमानत तुड़वाकर खुद जेल पहुंचा है। सोमवार को पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। सुनवाई के बाद कोर्ट ने दोनों को जेल भेज दिया। कोतवाली प्रभारी जवाहर लाल ने बताया विशाल को रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया गया है। कोर्ट से आदेश मिलने पर विशाल को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।

विशाल से बरामद हो सकती है बाइक
हत्या में मनीष उर्फ बाबू की बाइक इस्तेमाल हुई है। लेकिन हत्या के बाद तमंचे व बाइक छिपाकर सभी आरोपी ठिकाने बदल-बदल कर छिपते आ रहे थे। रविवार को मनीष व पंकज की निशानदेही पर तमंचे बरामद किए। अब विशाल की रिमांड मिलने पर बाइक बरामदगी की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें