फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: स्वामी श्रद्धानंद एवं छोटे साहिबजादों के बलिदान को किया याद

विज्ञापन
विज्ञापन
आर्य समाज नंद विहार रुड़की एवं शहीद भगत सिंह आदर्श युवा मंच रुड़की की ओर से स्वामी श्रद्धानंद के 99वें बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। साथ ही चमकौर के युद्ध में शहीद हुए गुरु गोविंद सिंह जी के परिवार के बलिदान को भी नमन किया गया।
विज्ञापन




आर्य समाज मतलबपुर के विद्वान आर्य सोमपाल सिंह सैनी एवं आर्य समाज निजामपुर से ऋषिपाल सिंह सैनी के ब्रह्मत्व में श्रद्धांजलि यज्ञ संपन्न हुआ। यजमान के रूप में सुभाष सैनी एवं उनकी पत्नी बबिता सैनी, पुष्पेंद्र आर्य एवं उनकी धर्मपत्नी प्रियंका उपस्थित रही। यज्ञ के बाद आर्य समाज की प्रसिद्ध भजनोपदेशिका मनिता आर्या ने स्वामी श्रद्धानंद एवं गुरु गोविंद सिंह के शहीद पुत्रों के बलिदान को समर्पित भजनों की भावपूर्ण प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का आयोजन एवं संचालन जिला आर्य प्रतिनिधि सभा हरिद्वार एवं आर्य समाज नंद विहार रुड़की के प्रधान आर्य हरपाल सिंह सैनी ने किया। अध्यक्षता आर्य समाज नंद विहार के वरिष्ठ उपप्रधान सौ सिंह सैनी ने की। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मुख्य रूप से रविंद्र आर्य एडवोकेट, नवीन जैन, नीरज सैनी राम कुमार सैनी, योगाचार्य पवन, योगाचार्य सुरेंद्र रोड, संजय चौबे, कुंवर इंद्रपाल, अनुज आत्रेय, राजीव कपिल, सुखवीर आर्य, सोनू आर्य, दीपा सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें