आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों और दूसरे यात्रियों की सहूलियत के लिए रेलवे ने विशेष ट्रेनों का संचालन किया है। इससे यात्रियों को राहत मिली है।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने बताया कि 04321 - 22 मुरादाबाद - देहरादून - मुरादाबाद अनारक्षित विशेष ट्रेन मुरादाबाद से 12, 13 और 14 जून को संचालित की जा रही है। मुरादाबाद से रात 10 बजे रवाना होकर ट्रेन अमरोहा गजरौला, मंडी धनौरा, चांदपुर सियाऊ, हल्दौर, बिजनौर, बसी किरतपुर, मोअज्जमपुर नारायण, लक्सर, ज्वालापुर व हरिद्वार होते हुए सुबह 6ः15 पर देहरादून पहुंचेगी।
देहरादून से 13, 14 और 15 जून को रात 7ः50 पर रवाना होकर इन्हीं रेलवे स्टेशनों से होते हुए अगले दिन सुबह 5 बजे ट्रेन मुरादाबाद पहुंचेगी। इसके अलावा 04323 - 24 गाजियाबाद - बरेली - गाजियाबाद विशेष ट्रेन 12, 13 और 14 जून को बरेली से रात 10ः50 पर रवाना होकर अगले दिन सुबह 4ः37 पर गाजियाबाद पहुंचेगी। गाजियाबाद से 13, 14 और 15 जून को रात 8ः10 पर रवाना होकर ट्रेन रात 11ः50 पर बरेली पहुंचेगी। सीनियर डीसीएम ने बताया कि ट्रेनों के संचालन से परीक्षार्थियों के साथ ही अन्य यात्रियों को भी आवागमन में सुविधा मिली है।