फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुआवजे के लिए दिल्ली में मंत्री से मिले क्षेत्रीय किसान

विज्ञापन
दिल्ली में रेलवे में गई जमीन के मुआवजे को बढ़ाने को लेकर मानव संसाधन मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक स - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
रेलवे की ओर से अधिगृहीत की गई जमीन के मुआवजे को बढ़ाने के लिए क्षेत्रीय किसान मानव संसाधन मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक से दिल्ली में मिले। निशंक ने रेलवे बोर्ड के चेयरमैन से किसानों की वार्ता भी कराई। केंद्रीय मंत्री निशंक ने वर्तमान दरों के हिसाब से जमीन का मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

झबरेड़ा क्षेत्र के भिश्तीपुर, रहीमपुर और पनियाला के किसानों का प्रतिनिधिमंडल डॉ. संदीप खटाना के नेतृत्व में मंगलवार को दिल्ली में केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक से मिला। किसानों ने निशंक को दिए गए मांगपत्र में बताया कि रेलवे में अधिग्रहण की गई जमीन के मुआवजे में असमानता की गई है। सभी को एक समान दर से मुआवजा मिलना चाहिए था। लेकिन, हर गांव को अलग अलग मुआवजा दिया गया। परिवार के सदस्य को नौकरी का आश्वासन दिया था। लेकिन, न तो मुआवजा ही सही ढंग से दिया गया और न ही नौकरी। मंत्री निशंक ने किसानों की वार्ता रेलवे बोर्ड के चेयरमैन वीके यादव से भी कराई। मंत्री ने बोर्ड के चेयरमैन के वर्तमान दरों के हिसाब से जमीन का मुआवजा दिलाने के लिए कदम उठाने के निर्देश दिए। साथ ही किसानों को जल्द समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

इस मौके पर खजान सिंह, गजेंद्र सिंह,नेपाल सिंह, मगनसिंह, अंकित कुमार, सुमित पिंटू तोमर, श्याम सिंह, यशपाल सिंह,राजेश गोयल मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें