फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेपरवाह रेल प्रशासन, लोगों की फजीहत

Mon, 30 Nov 2015 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की/चुड़ियाला। चुड़ियाला रेलवे फाटक पर खड़ी मालगाड़ी दूसरे दिन भी नहीं हटाई गई, जिससे हजारों की संख्या में लोगों को फजीहत झेलनी पड़ी। स्थिति यह है कि ट्रेन के नीचे से निकलने के प्रयास में कई लोग जख्मी भी हो गए। वहीं शिकायतों के बावजूद रेल प्रशासन की ओर से समस्या की सुध नहीं ली गई। इससे लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन

चुड़ियाला रेलवे फाटक पर शनिवार की देर रात ट्रैक खाली नहीं होने से ड्राइवर ट्रेन को छोड़कर चला गया। इसके बाद रेलवे फाटक बंद होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई यात्री ट्रेन के नीचे से निकलने में चोटिल हो रहे हैं। सोमवार को भी फकरेड़ा निवासी एक बुजुर्ग जीवनरान तेजूपुर गांव में दवा लेने जा रहा था। इस दौरान मालगाड़ी के नीचे से निकलने के प्रयास में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। यही नहीं मेन लाइन में मालगाड़ी खड़ी होने से एक्सप्रेस ट्रेनों को भी लूप लाइन से धीमी गति से निकाला जा रहा है।
स्टेशन अधीक्षक अशोक जैन का कहना है कि इस संबंध में उच्चधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। देर रात्रि तक मालगाड़ी के चुड़ियाला रेलवे फाटक से हटने की उम्मीद है। मालूम हो कि फाटक बंद होने से चुड़ियाला गांव सहित भलस्वागाज झबरेड़ा, भगवानपुर, बलियाखेड़ी, सहारनपुर आदि क्षेत्रों से आने जाने वाले ग्रामीणों को कई किलोमीटर दूर बिनारसी फाटक या शाहपुर के रेलवे लाइन के अंडर ब्रिज के नीचे से होकर गुजरना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें