फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवारियों से भरा टैंपो पलटा, आठ गंभीर

Sun, 27 Dec 2015 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
खानपुर। सिकंदरपुर गांव से टैंपो में सवार होकर तेहरवीं में शामिल होने जा रहा टैंपो गांव से कुछ दूरी पर सोलानी नदी के पुल पर चढ़ते समय गहरे गड्ढे में पलट गया। जिससे टैंपो सवार ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। कई ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों ने घायलों को 108 की मदद से अस्पताल भिजवाया, जहां घायलों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

खानपुर थानाक्षेत्र के सिकंदरपुर गांव निवासी सोमपाल टैंपो चालक है। शनिवार की रात में दहियाकी गांव में सोमपाल की रिश्तेदारी में किसी की मौत हो गई थी। रविवार को वह और परिवार के अन्य लोग सुबह ही टैंपो में सवार होकर सिकंदरपुर गांव से नारसन जाने वाले मार्ग से जाने लगे। जैसे ही वह सोलानी नदी के पुल पर चढ़ने लगा, टैंपो का नियंत्रण बिगड़ गया। ग्रामीणों से लदा टैंपो गहरे गड्ढे में जा गिरा।
शोर शराबा सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे और टैंपो के नीचे दबे ग्रामीणों को बाहर निकाला और 108 एंबुलेंस को जानकारी दी। 108 एंबुलेंस ने दुघर्टना में घायल ग्रामीणों को अस्पताल पहुंचाया। घायल मूर्ति देवी, मन्तलैस, दुलारी, रेखा, कुसुम, भोपाल, सुंदर, सतीश गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका लक्सर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं समन्तरा, पूनम, सोमपाल, नेत्रपाल, जसवीर, ओमवीर, राजबल सहित कई अन्य लोग मामूली रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें