फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साड़ी, रुपये बंटने की सूचना पर रात भर दौड़ी पुलिस

Sun, 27 Dec 2015 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
भगवानपुर। मतदान से ऐन पहले प्रत्याशियों की सूचना पर पुलिस रात भर दौड़ती रही। प्रत्याशी एक दूसरे के बारे में मतदाताओं को शराब, रुपये, साड़ी आदि बांटने की झूठी सूचनाएं पुलिस को देते रहे। जिससे विरोधी प्रत्याशी उनके वोटों में सेंधमारी न कर पाए और उसके खिलाफ कार्रवाई होने से भी फायदा मिले। घनचक्कर बनने के बावजूद पुलिस ने झूठी सूचना देने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पहले ही उम्मीदवारों ने मतदाताओं को रिझाने के प्रयास शुरू कर दिए थे। नामांकन के बाद शराब से लेकर तमाम सुविधाएं देते हुए मतदाताओं की हर जरूरत को पूरा किया गया। वोटरों को पूरी तरह अपने-अपने पक्ष में करने के बावजूद प्रत्याशियों के मन में दुविधा बनी रही। रविवार को मतदान से पहले प्रत्याशी शनिवार की पूरी रात जागे और वोटरों की निगरानी करते हुए सेंधमारी के डर से पुलिस को एक दूसरे की झूठी सूचनाएं देते रहे।
पुलिस कंट्रोल रूम पर वोटरों में खुलेआम शराब, रुपये, कंबल आदि बांटने की सूचना पर पुलिस एक गांव से दूसरे गांव रात भर दौड़ी। शत प्रतिशत सूचनाएं झूठी निकली। बावजूद पुलिस ने झूठी सूचना देने वालों पर दरियादिली दिखाई। थाना प्रभारी सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि शनिवार की रात लगातार तरह-तरह की सूचनाएं मिलती रहीं। जांच पड़ताल में सभी सूचनाएं गलत पाई गई।
विज्ञापन


सेंधमारी पर पिटे समर्थक
एक दूसरे प्रत्याशियों के वोटरों में सेंधमारी के दौरान समर्थकों में मारपीट भी हुई। प्रेमराजपुर, सिकरोढ़ा, रोहालकी दयालपुर, खानपुर समेत कई गांवों में प्रत्याशियों के समर्थक एक दूसरे के वोटरों में सेंधमारी के लिए रुपये, शराब, कंबल, रजाइयां बांटने गए। पहले से ही वोटरों को अपने पक्ष में कर चुके प्रत्याशियों को इसकी भनक लगी तो उनके समर्थक भी दौड़ पड़े। कई जगहों पर दोनों पक्षों के बीच नोकझोंक हुई।

खूब हुआ आचार संहिता का उल्लंघन
मतदान से पहले की रात को चुनावी भाषा में कत्ल की रात कहा जाता है। प्रत्याशियों ने रात के अंधेरे में आचार संहिता का खूब उल्लंघन किया। प्रचार के दौरान जितने बड़े पैमाने पर मतदाताओं को रुपये, शराब समेत जरूरत के सामान बांटे गए, शनिवार की रात उससे कहीं ज्यादा मेहरबानी वोटरों पर बरसाई गई। सुबह वोट लेने के लिए एक-एक वोट की कीमत हजारों में लगी। वहीं विरोधी प्रत्याशियों का गणित बिगाड़ने के लिए भी पूरी जोर आजमाइश की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें