नारसन। एक युवक पर गलत केस बनाने और जेल भेजने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने पुलिस चौकी पर जमकर हंगामा करते हुए पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। साथ ही मामले में सही जांच करने की मांग की।
शनिवार को भारतीय किसान यूनियन के नेता अरविंद कुमार राठी के नेतृत्व में ग्रामीण नारसन पुलिस चौकी पहुंचे। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पूर्व एक परिवार में आपस में झगड़ा हो गया था। फायरिंग की आवाज सुनकर मोहल्ले के कुछ युवक उनके घर पहुंच गए और मामला शांत कराया। आरोप लगाया कि इसके बाद पुलिस ने एक निर्दोष युवक के खिलाफ केस दर्ज कर तमंचा दिखाकर जेल भेज दिया। युवक को जेल भेजने से नाराज ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। सूचना मिलते ही मंगलौर कोतवाली प्रभारी यशपाल सिंह मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से वार्ता की। साथ ही आश्वासन दिया कि किसी निर्दोष के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाएगी। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन टिकैत के गढ़वाल मंडल अध्यक्ष संजय चौधरी, जिलाध्यक्ष विजय शास्त्री, कालूराम, देवेंद्र, किरणपाल, विनोद राठी, सोहनबीर, परवीन, कपिल, नीरज, पीरू, कुलदीप, हरपाल, सचिन, अनुज, प्रशांत, हरदीप, कृष्णपाल और आकाश आदि मौजूद रहे।