फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: सिविल अस्पताल के ब्लड बैंक में बनेगा आरडीपी

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

IIसिंगल डोनर प्लेटलेट्स और रेड ब्लड सेल्स भी ब्लड बैंक में होंगे तैयार
I
I

I
Iडेंगू को देखते हुए सीएमओ के निर्देश पर ब्लड बैंक में चल रही है तैयारी
I
Iडेंगू का एक केस मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। सीएमओ ने रुड़की सिविल अस्पताल के ब्लड बैंक में रैंडम डोनर प्लेटलेट्स (आरडीपी) बनाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सिंगल डोनर प्लेटलेट्स (एसडीपी) और रेड ब्लड सेल्स (आरबीसी) को भी तैयार रखने के निर्देश दिए हैं। इनके लिए ब्लड बैंक ने तैयारी शुरू कर दी है।
I
I
I
Iपिछले साल रुड़की और देहात क्षेत्र में डेंगू के प्रकोप से कई लोगों की जान चली गई थी। वहीं बड़ी संख्या में लोग डेंगू का शिकार हुए थे। अमूमन देखा गया है कि डेंगू के केस जुलाई, अगस्त और सितंबर माह में आते हैं लेकिन इस साल जून में ही डेंगू का एक केस रुड़की में मिल चुका है। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग ने युद्धस्तर पर तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

I
Iडेंगू को देखते हुए सीएमओ डॉ. मनीष दत्त ने रुड़की सिविल अस्पताल के ब्लड बैंक में भी आरडीपी ब्लड बनाने का काम शुरू करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही एसडीपी के लिए भी डोनरों से संपर्क लगातार संपर्क किया जा रहा है। इसके लिए ब्लड बैंक की काउंसिलिंग टीम की ओर से डोनर को तैयार रहने के लिए कहा गया है ताकि जरूरत पड़ने पर डोनर को ब्लड बैंक बुलाकर खून लिया जा सके।
I
I
I
Iरैंडम और प्लेटलेट्स की होगी जांच
I
Iरुड़की सिविल अस्पताल के सीएमएस डॉ. संजय कंसल ने बताया कि डेंगू से निपटने के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। डेंगू के लक्षण वाले मरीज की रैंडम जांच कराने के साथ ही प्लेटलेट्स की भी जांच कराई जाएगी। इससे डेंगू की पुष्टि होने पर मरीजों का समय पर उपचार किया जा सकेगा।
विज्ञापन

I
I
I
Iइस समय अस्पताल के ब्लड बैंक में हर रोज पांच से सात यूनिट आरडीपी तैयार की जा रही है। सीएमओ के निर्देश पर ब्लड बैंक में पूरी तैयारी की जा रही है ताकि डेंगू के मरीजों को परेशानी का सामना न करना पड़े। -डाॅ. रजत सैनी, प्रभारी ब्लड बैंक, सिविल अस्पताल, रुड़कीI
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें