II
सिंचाई विभाग के कर्मचारी के परिवार के साथ हुई मारपीट, 26 लोगों पर मुकदमा दर्ज
I
I
I
I विवाहिता के लापता होने पर परिजनों ने सिंचाई विभाग के एक कर्मचारी के घर में घुसकर परिवार से मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने 26 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
I
I
I
Iगंगनहर कोतवाली में सिंचाई विभाग के कर्मचारी ने तहरीर देकर बताया कि 23 मई को एक विवाहिता लापता हो गई थी। बेटा संजू भी घर से लापता है। उसकी गुमशुदगी 27 मई को गंगनहर कोतवाली में दर्ज की गई थी। पीड़ित के मुताबिक रविवार को लापता विवाहिता के परिजन उसके घर पहुंचे। वहां उन्होंने विवाहिता को लापता करने का आरोप लगाकर परिवार को पीट दिया। शोर शराबा होने पर भीड़ बढ़ी तो हमलावर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए थे।
I
Iकोतवाली प्रभारी गोविंद कुमार ने बताया कि मुनीश, मुनीश की माता, ओमपाल, गरिमा निवासी एकता विहार कॉलोनी उंझा रोड पानीपत हरियाणा, प्रेमलता और रणधीर निवासी नकुड जिला सहारनपुर समेत 15-20 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।I