फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपदा पीड़ितों की हाय के चलते गई रावत की कुर्सी

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। रुड़की पहुंचे उत्तर प्रदेश के मीरापुर विधायक अवतार सिंह भड़ाना ने कहा कि चमोली आपदा में मारे गए लोगों के परिजनों के श्राप के चलते त्रिवेंद्र सिंह रावत का पद छीना गया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार लोगों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी है और अब राज्य में भाजपा के दिन लद गए हैं।
विज्ञापन

गणेशपुर में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे भड़ाना ने कहा कि यदि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत तपोवन के पीड़ितों की आवाज सुनते और उनकी मदद करते तो शायद उनकी कुर्सी बच जाती। तपोवन में सरकार का रवैया मृतक परिवारों के प्रति बेहद खराब था। उन्हें कोई सरकारी मदद नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि अब राज्य में भाजपा के दिन लद चुके हैं। इस मौके पर रविंद्र तोमर, सुभाष चौधरी, सचिन चौधरी, रवि तोमर, संदीप कुमार, देवराज तोमर, श्रीकांत तोमर, बिट्टू शर्मा, जितेंद्र तोमर, रामपाल सिंह व शुभम चौधरी आदि मौजूद रहे।
फोटो
किसानों ने किया जोर दार स्वागत
नारसन। कृषि कानून वापस नहीं लेने के विरोध में नारसन कला गांव में किसानों की पंचायत हुई। पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना ने कहा कि केंद्र सरकार ने दिल्ली में चल रहे किसानों के धरना प्रदर्शन के चलते हुए 100 दिन बीतने पर भी सरकार ने अबतक वापस नहीं लिया है। उन्होंने कहा कि एकता में बहुत बल होता है। जो दिल्ली को हिला सकती है। भड़ाना ने कहा कि अपने प्रतिनिधि ऐसे चुनो जो आपकी आवाज राज्य से लेकर दिल्ली तक पहुंचा सके। इस मौके पर मौजूद कृष्णपाल चेरमेन, देवेंद्र टिकोला, ओमपाल प्रमुख, मन्नू, नवीन, मनोज राठी, राजपाल सिंह, यशपाल सिंह, सोहनबीर, बीरसिंह, अरविंद राठी, सुखपाल, सतपाल, वीरेंद्र, कालूराम, सुखपाल, सूरजभान, देशपाल, फौजी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें