फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपचार के दौरान युवती की मौत, परिजनों का हंगामा

विज्ञापन
रुड़की स्थित एक अस्पताल में हुई युवती की मौत के बाद हंगामें के दौरान जमा भीड़ व पुलिस। - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान युवती की मौत होने से गुस्साए परिजनों ने जमकर हंगामा किया। अस्पताल प्रबंधन पर गलत उपचार करने का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को शांत किया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव सिविल अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार भगवानपुर क्षेत्र के अनंतपुर नन्हेड़ी निवासी निशा (30) पुत्री चमन की पिछले कई दिनों से तबीयत खराब चल रही थी। सोमवार को तबीयत अधिक खराब होने पर परिजनों ने रुड़की के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने उसका उपचार शुरू कर दिया। मंगलवार सुबह अचानक तबीयत और बिगड़ने पर अस्पताल स्टाफ ने इंजेक्शन दे दिया। इसके कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। इस पर गुस्साए परिजनों ने जमकर हंगामा कर दिया। अस्पताल स्टाफ से परिजनों की जमकर नोकझोंक हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली। परिजनों ने आरोप लगाया कि युवती की तबीयत जिस समय अधिक बिगड़ी उस समय अस्पताल में कोई डॉक्टर नहीं था। एक कर्मचारी ने युवती को इंजेक्शन लगा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने किसी तरह परिजनों को समझाकर शांत किया। एसएसआई देवराज शर्मा ने बताया कि अभी तक मामले में कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें