फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरंजनपुर के जंगल से पकड़ी कच्ची शराब की भट्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
रायसी चौकी पुलिस ने निरंजनपुर गांव के जंगल में छापा मारकर कच्ची शराब की भट्ठी पकड़ी है। पुलिस ने मौके से 30 लीटर कच्ची शराब, 200 लीटर लाहन व शराब बनाने के उपकरण भी बरामद किए हैं। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

रायसी चौकी पुलिस को पिछले कुछ दिनों से निरंजनपुर गांव के जंगल में अवैध कच्ची शराब बनाने की सूचना मिल रही थी। इस पर चौकी प्रभारी ब्रजपाल सिंह ने पुलिसकर्मी सतेंद्र सिंह, मुकेश कुमार व तरसेम सिंह के साथ सोमवार की देर रात निरंजनपुर गांव के जंगल में छापा मारा। इस दौरान पुलिस ने कच्ची शराब तैयार कर रहे एक व्यक्ति को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। चौकी प्रभारी ब्रजपाल सिंह ने बताया कि इस दौरान गिरफ्तार किए गए आरोपी के कब्जे से 30 लीटर तैयार की गई कच्ची शराब व लगभग 200 लीटर कच्चा लाहन बरामद की गई है। उन्होंने बताया कि लाहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम तेजपाल पुत्र ननवा निवासी सौपरी कोतवाली लक्सर बताया है। उन्होंने बताया कि आरोपी के कब्जे से कच्ची शराब तैयार करने के उपकरण भी बरामद किए गए हैं।
पांच लीटर शराब के साथ गिरफ्तार
लक्सर। पुलिस ने गश्त के दौरान एक ग्रामीण को पांच लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
सोमवार को कोतवाली के पुलिसकर्मी गंभीर सिंह व गंगा सिंह क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इस बीच उन्होंने रणजीतपुर गांव के निकट एक व्यक्ति को संदिग्ध दिखने पर उसे रोक लिया। पुलिसकर्मियों के मुताबिक तलाशी के दौरान उसके कब्जे से पांच लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। पूछताछ में उसने अपना नाम अरुण पुत्र हौरी निवासी रणजीतपुर बताया है। कोतवाल हेमेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें