फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेशी पर पहुंचे राठी और भूरा

Tue, 15 Mar 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
पेशी के लिए कोर्ट जाते सुनील राठी - फोटो : amarujala
विज्ञापन
कुख्यात सुनील राठी और शूटर अमित उर्फ भूरा मंगलवार को पेशी पर रुड़की पहुंचे। पेशी के बाद तिहाड़ जेल का वाहन खराब होने पर दोनों को करीब एक घंटा गंगनहर कोतवाली में रखा गया। वाहन की मरम्मत के बाद दोनों को एक ही वाहन से दिल्ली तिहाड़ जेल के लिए रवाना किया गया। पेशी के दौरान कोर्ट परिसर में कड़ा सुरक्षा घेरा रहा।
विज्ञापन


अगस्त 2014 में रुड़की जेल के बाहर कुख्यात सुनील राठी के गुर्गों ने चीनू पंडित और उसके साथियों पर हमला बोल दिया था। फायरिंग में तीन लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद सुनील राठी को दिल्ली की तिहाड़ जेल और उसके साथियों को प्रदेश की अलग अलग जेलों में शिफ्ट किया गया था। यूपी में पेशी के दौरान फरार होने और 10 लाख का इनाम घोषित होने के बाद गिरफ्तार हुए अमित उर्फ भूरा को भी तिहाड़ जेल में रखा गया है।

मंगलवार को अमित उर्फ भूरा को दिल्ली से पेशी पर रुड़की लाया गया। जबकि कई दिन पहले पेशी पर हरिद्वार पहुंचे राठी को दिल्ली पुलिस रोशनाबाद जेल से रुड़की लाई। 
विज्ञापन

भूरा की पेशी पहले होने पर उसे गंगनहर कोतवाली की हवालात में रखा गया। राठी को पेशी के बाद लेकर रवाना हुई दिल्ली पुलिस की गाड़ी में खराबी हो गई।

मरम्मत के लिए राठी को भी गंगनहर कोतवाली में रखा गया। दिल्ली पुलिस के मुताबिक वाहन का सेल्फ काम नहीं कर रहा था। करीब एक घंटे के बाद मरम्मत होने पर दोनों को एक ही वाहन से दिल्ली रवाना किया गया। कोतवाली प्रभारी जवाहर लाल ने बताया कि वाहन ठीक होते ही दिल्ली पुलिस राठी और भूरा को लेकर तिहाड़ जेल के लिए रवाना हो गई।

जेल से चलता है नेटवर्क, फिर भी भेजा साथ
कुख्यात सुनील राठी लंबे समय से जेल में बैठे-बैठे अपना नेटवर्क चलाता रहा है। गैंगवार समेत चौथ वसूली जैसे तमाम अपराधों की पटकथा उसने जेल में ही लिखी। इसके बावजूद पेशी के बाद राठी और भूरा को एक ही वाहन में तिहाड़ जेल भेजा गया। इसे चूक या लापरवाही कहें या फिर दिल्ली पुलिस का अति आत्मविश्वास, दोनों के अलग-अलग रुड़की पहुंचने और एक साथ तिहाड़ जेल भेजने पर कई सवाल उठते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें