फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, मारपीट कर दिया तीन तलाक

विज्ञापन
विज्ञापन
एक महिला ने युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। दबाव बनाने पर आरोपी ने शादी कर ली और बाद में तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। आरोप है कि तमंचे के बल पर डरा धमकाकर आरोपी ने अप्राकृतिक संबंध भी बनाए। साथ ही दो साथियों के साथ मिलकर मारपीट भी की। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि करीब दो साल पूर्व पति की मौत के बाद एक युवक से उसकी मुलाकात हुई थी। युवक ने शादी करने का प्रस्ताव रखा था। वह शादी करने के लिए राजी हो गई थी। आरोप है कि शादी का झांसा देकर युवक ने दुष्कर्म किया। उसने शादी का दबाव बनाया तो वह बहाने बनाने लगा। आरोप है कि इस बीच युवक ने तमंचे के बल पर अप्राकृतिक संबंध भी बनाए और मोबाइल से अश्लील वीडियो और फोटो खींच ली। आरोप है कि इस बीच गर्भवती होने पर युवक ने जबरन गर्भपात करा दिया और उससे चार लाख रुपये भी हड़प लिए। शादी का दबाव बनाने पर वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। इस बीच कुछ मौजिज लोगों के दबाव में युवक ने शादी कर ली।
आरोप है कि कुछ दिन बाद ही उसने मारपीट कर घर से निकाल दिया। इसकी शिकायत उसने पुलिस से की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। 21 सितंबर को आरोपी अपने दो साथियों के साथ जबरन घर में घुस आया और दुष्कर्म कर अप्राकृतिक संबंध बनाते हुए अश्लील वीडियो बना ली। साथ ही तीन तलाक देकर घर में रखी 25 हजार की नकदी लेकर फरार हो गया। उसने फिर से पुलिस से शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। पीड़िता ने कोर्ट की शरण ली तो कोर्ट ने पुलिस को केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं। कोतवाली प्रभारी अमरचंद शर्मा ने बताया कि एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म, अप्राकृतिक संबंध बनाने, तीन तलाक और दो के खिलाफ गालीगलौज, मारपीट का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें