फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: वीडियो वायरल करने की धमकी देकर किशोरी से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

IIवीडियो डिलीट करने के नाम पर तीन दोस्तो ने किशोरी से 30 हजार रुपये भी ऐंठे
I
I

I
Iबाथरूम में नहाते समय बनाया था वीडियो, पिता की तहरीर पर पुलिस कर रही जांच
I
Iकिशोरी की अश्लील वीडियो बनाकर दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने तीन दोस्तों पर केस दर्ज कर लिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।
I
Iकलियर थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि चार साल पूर्व उन्होंने एक युवक को अपने घर मेेें टाइल्स और पत्थर लगाने काम दिया था। इसी दौरान युवक ने 17 साल की बेटी की बाथरूम में नहाते समय मोबाइल से अश्लील वीडियो बना ली थी। आरोप है कि युवक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लगातार दुष्कर्म करता चला आ रहा था। बेटी ने उससे मिलने से इन्कार कर दिया। इस पर युवक ने अपने दो दोस्तों को अश्लील वीडियो दे दी।
विज्ञापन

I
I
I
Iआरोप है कि इस बीच दोनों युवकों ने बेटी को वीडियो वायरल करने की धमकी दी। साथ ही ब्लैकमेल कर 30 हजार रुपये भी ऐंठ लिए। आरोप है कि रुपये लेने के बाद भी दोनों ने वीडियो डिलीट नहीं की। साथ ही दोनों ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर बेटी से दुष्कर्म किया। युवकों की हरकत से तंग आकर बेटी ने अब आत्महत्या करने की कोशिश की। जानकारी लेने पर बेटी ने तीनों युवकों की हरकतों के बारे में बताया। प्रभारी निरीक्षक रविंद्र शाह ने बताया कि तहरीर के आधार पर अब्दुल, नदीम और नसीम निवासी कोटा मुरादनगर के खिलाफ पोक्सो, दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।I
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें