मां भद्रकाली गढ़वाली रामलीला समिति की ओर से आयोजित रामलीला के नौवें दिन का मंचन अंगद-रावण संवाद, लक्ष्मण शक्ति और हनुमान की ओर से संजीवनी बूटी लाने के प्रसंग को समर्पित रहा। इस दौरान नगरपालिका मुनि की रेती के अधिशासी अधिकारी बद्री प्रसाद भट्ट ने अंगद की भूमिका में शानदार अभिनय कर सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
समारोह में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल बतौर मुख्य-अतिथि शामिल हुए। मंत्री सुबोध उनियाल ने बताया कि मंत्री सुबोध उनियाल ने बताया कि इस तरह के आयोजन से हमारी समृद्ध संस्कृति और प्राचीन परंपराएं सुरक्षित रहती हैं व नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जुड़ने की प्रेरणा मिलती है।
समिति के अध्यक्ष प्रमोद पुंडीर ने कहा कि बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे चंद्रा पैलेस ढालवाला से रामलीला मैदान तक एक शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके पश्चात दोपहर 12 बजे प्रभु श्री राम के राजतिलक के साथ नौ दिवसीय इस रामलीला का विधिवत समापन होगा। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष रोशन रतुड़ी, डीसीबी की निर्देशिका रोशनी राणा, सचिव सुंदर सिंह राणा, पूर्व पार्षद प्यारे लाल जुगलाण, बृजपाल राणा, चन्द्रा जोशी, समाजसेवी संतोष पांथरी, माधवी पांथरी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल राणा, महासचिव राजेश रावत, कोषाध्यक्ष सूरत सिंह जेठुड़ी, निर्देशक विमल बडोनी, मार्गदर्शक रामकृष्ण पोखरियाल मौजूद रहे।