बिरादरी भी बनी परिवारों के विरोध की वजह
प्रेमी और प्रेमिका दोनों अलग-अलग बिरादरी से हैं। यह भी परिवारों के विरोध का कारण बन रहा है हालांकि दोनों ही परिवार धनाढ्य नहीं है। ऐसे में रसूख को लेकर ज्यादा विरोध नहीं है बल्कि बिरादरी को ही बड़ा कारण माना जा रहा है।
देर रात तक कोतवाली में डटे रहे
शादी की जिद पर अड़ी छात्रा और अन्य लोग देर रात तक कोतवाली में डटे रहे। पुलिस और परिजन छात्रा और उसके प्रेमी को समझाने की कोशिश करते रहे।
दोनों पक्षों को समझाया गया है। समझौता नहीं होने पर तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी। दोनों के शैक्षिक प्रमाणपत्रों की जांच की जाएगी ताकि यह पता चल सके कि बालिग हैं या नाबालिग।
- अमरचंद शर्मा, कोतवाली प्रभारी