क्रिसमस पर सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के मद्देनजर रेलवे स्टेशन पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। ट्रेनों में चेकिंग कर स्टेशन के प्लेटफार्म पर मौजूद यात्रियों के सामान को भी रेलवे पुलिस ने जांचा। यात्रियों से भी अपील की कि वह कोई भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति दिखने पर चौकी आकर इसकी सूचना दें। चेकिंग के दौरान यात्रियों को भी जागरूक किया गया।
इंदौर, बरेली आदि में सांता और क्रिसमस पर विवाद हुए। इसको लेकर प्रशासन ने बृहस्पतिवार को रुड़की में पुलिस को ज्यादा अलर्ट रहने के दिशा-निर्देश दिए। इस बीच रुड़की के रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी ने ट्रेनों में चेकिंग की। ट्रेन और प्लेटफॉर्म पर यात्रियों से उनके आने-जाने के संबंध में जानकारी जुटाई गई।
यात्रियों से भी अपील की गई वह कोई भी गलत गतिविधि दिखने पर तुरंत चौकी में आकर सूचित करें। आरपीएफ चौकी प्रभारी कमलेश प्रसाद ने बताया कि क्रिसमस और नववर्ष पर चेकिंग अभियान चलाया गया।