फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee: दो उपभोक्ताओं के खाते से लाखों की रकम लेकर फरार हुआ बैंक कर्मचारी, तलाश में पुलिस दे रही दबिश

Wed, 08 Jan 2025 06:37 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की

सार

गफ्फार ने सिविल लाइंस स्थित एक निजी बैंक के एक कर्मचारी पर खाते में गड़बड़ी कर 2.65 लाख रुपये निकाले जाने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दो उपभोक्ताओं के खाते से लाखों की रकम निकालकर फरार हुए बैंक कर्मचारी की तलाश में पुलिस ने उसके घर पर दबिश दी लेकिन वह घर पर नहीं मिला। अब पुलिस इस मामले में बैंक कर्मचारी के खिलाफ केस दर्ज करने की भी तैयारी कर रही है।

विज्ञापन


सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस सोमवार को जलालपुर निवासी गफ्फार और पनियाला गांव निवासी तीन भाई अकरम, जहांगीर और असलम ने तहरीर दी थी। गफ्फार ने सिविल लाइंस स्थित एक निजी बैंक के एक कर्मचारी पर खाते में गड़बड़ी कर 2.65 लाख रुपये निकाले जाने का आरोप लगाया था। तीन भाइयों ने भी खाते में गड़बड़ी कर 54 लाख रुपये निकाले जाने का आरोप लगाया था। साथ ही बताया था कि आरोपी बैंक कर्मचारी गुलाबनगर का रहने वाला है।

Roorkee News: घर में घुसकर हमला करने के आरोप में दो महिला समेत सात पर मुकदमा
विज्ञापन
विज्ञापन


दाेनों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की थी। कोतवाली प्रभारी नरेंद्र बिष्ट ने बताया कि बैंक कर्मचारी के घर पर पुलिस को भेजा गया था लेकिन वह नहीं मिला। उन्होंने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें