फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: जौरासी गांव में पशु कटान पर छापा, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गोवंश संरक्षण स्क्वॉड और पुलिस की संयुक्त टीम ने कोतवाली क्षेत्र के जौरासी गांव में छापा मारकर गोकशी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मौके से 76 किलो प्रतिबंधित मांस और गोकशी में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए गए हैं। दंपती समेत तीन आरोपी मौके से फरार हो गए। उनकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन




शनिवार सुबह गोवंश संरक्षण स्क्वॉड को सूचना मिली थी कि जौरासी गांव निवासी मुजाहिर के घर में गोकशी की जा रही है। सूचना पर टीम सिविल लाइन कोतवाली पहुंची और स्थानीय पुलिस को साथ लेकर गांव में छापे मारे। पुलिस कार्रवाई से मौके पर हड़कंप मच गया। इस दौरान गोकशी में शामिल लोग भागने लगे।

पुलिस ने घेराबंदी कर एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। महिला समेत तीन लोग फरार होने में सफल रहे। पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में अपना नाम अब्दुल वहाब, निवासी इस्लामनगर, कोतवाली मंगलौर बताया। उसने फरार आरोपियों के नाम अरमान और उसकी पत्नी रिजवाना, निवासी बिझौली, हाल निवासी इस्लामनगर बताए हैं। कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें