फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: छह माह से जलभराव की मार झेल रहा रामपुर रायघटी गांव

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर रायघटी गांव में मातृ शिशु केंद्र और राजकीय प्राथमिक विद्यालय के पास मार्ग पर छह महीने से जलभराव की समस्या बनी हुई है। रास्ते के किनारे नाला निर्माण न होने के कारण सड़क पर गंदा पानी जमा है जिससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन




ग्रामीणों का कहना है कि कई बार जनप्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों से शिकायत की गई लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है। गांव में स्थित मातृ शिशु केंद्र में गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं का टीकाकरण व उपचार किया जाता है जबकि पास के प्राथमिक विद्यालय में छोटे बच्चे पढ़ने आते हैं।

ऐसे में जलभराव और गंदगी से संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीण नगीना सिंह, सुनील कुमार, मैनपाल, मोहन, सतीश कुमार, प्रमोद कुमार, अंकित कुमार और बबलेश ने बताया कि रास्ते से गुजरने के लिए लोगों को गंदे पानी से होकर निकलना पड़ता है। दूषित पानी से दुर्गंध फैल रही है और मक्खी-मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। ग्रामीणों ने जल्द नाला निर्माण कराकर समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन




नाला निर्माण कराए जाने के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया गया है स्वीकृति मिलते ही नाला निर्माण कार्य कर दिया जाएगा।-रविंद्र चौहान, ग्राम प्रधान रामपुर रायघटी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें