फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे बाईपास से गुजर रही ट्रेनों के विरोध में व्यापारियों का प्रदर्शन

विज्ञापन
लक्सर रेलवे स्टेशन अधीक्षक को ज्ञापन सौंपते व्यापारी। - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
लक्सर रेलवे स्टेशन पर शनिवार को नगर के व्यापारियों ने बाईपास से गुजर रही रेलगाड़ियों के विरोध में प्रदर्शन किया। उन्होंने स्टेशन अधीक्षक के माध्यम से डीआरएम को ज्ञापन भेजकर रेलवे स्टेशन पर रेल गाड़ियों का स्टॉपेज किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

शनिवार को मुरादाबाद रेलवे के डीआरएम के लक्सर आने का कार्यक्रम था। डीआरएम के आने की जानकारी होते ही नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष अतुल गुप्ता की अगुवाई में व्यापारी व अन्य लोग रेलवे स्टेशन पहुंच गए और हंगामा करने लगे। व्यापारियों का कहना था कि लक्सर को देवभूमि उत्तराखंड का प्रवेश द्वार कहा जाता है। फिर भी रेलवे विभाग की ओर से लक्सर स्टेशन की अनदेखी की जा रही है। जो रेलगाड़ियां लक्सर स्टेशन से होकर जाती थीं। उनमें से कइयों को रेलवे स्टेशन के तीन किलोमीटर दूर बाईपास से होकर गुजारा जा रहा है। कुछ रेलगाड़ियों का लक्सर रेलवे स्टेशन पर स्टॉपेज खत्म कर दिया गया है। इसके चलते बाहरी प्रदेशों में रहने वाले क्षेत्रीय लोगों और अन्य राज्यों में प्रतियोगिता परीक्षाएं देने जा रहे बेरोजगारों के साथ-साथ व्यापारियों को दिक्कत हो रही है। बाद में डीआरएम का कार्यक्रम रद्द होने की जानकारी मिलने पर व्यापारियों ने स्टेशन अधीक्षक संतोष कुमार से मिलकर समस्याएं बताईं। व्यापारियों ने उन्हें डीआरएम के नाम एक ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के निस्तारण की मांग की। ज्ञापन में ऋषिकेश से बांदीकुई, सहारनपुर से लखनऊ, हरिद्वार से दिल्ली, ऋषिकेश से दिल्ली सहित कुल आठ गाड़ियों का संचालन लक्सर से होकर शुरू करने की मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में भारत चड्ढा, जितेंद्र सिंघल, हरिओम, संजय कपूर, जाहिद खान, राजेश वर्मा, वकील अहमद, राजेश जंडवानी, प्रीतम सिंह, सोमवीर, ऋषिपाल, मुर्तजा, इरशाद, जयभगवान और सहेंद्र सिंह आदि व्यापारी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें