फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगम विहार में जलभराव से नाराज लोगों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
संगम विहार कॉलोनी में जलभराव की समस्या से निजात न मिलने से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आरोप लगाया कि शिकायत के बाद भी किसी ने जलभराव की समस्या से निजात नहीं दिलाया। कॉलोनी के लोगों ने जल्द समस्या का हल न होने पर विरोध प्रदर्शन जारी रखने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

ढंडेरा की संगम विहार कॉलोनी में पिछले कई माह से जलभराव की समस्या बनी हुई है। कई बार स्थानीय लोग प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग कर चुके हैं, लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई। इससे नाराज स्थानीय लोगों का बुधवार को गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि कई माह से जलभराव की समस्या है, लेकिन शिकायत के बाद भी कोई हल नहीं हुआ। प्रशासन के अधिकारियों से भी शिकायत की गई, लेकिन किसी ने सुध नहीं ली। चुनाव के समय नेता वोट मांगने आते हैं और समस्या का हल करने की बात कहते हैं। चुनाव जीतने के बाद सब भूल जाते हैं। जलभराव से लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। बीमारी पैर पसा रही है और लोग बीमार हो रहे हैं। लोगों ने चेतावनी दी कि जल्द समस्या का हल नहीं हुआ तो विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। प्रदर्शन करने वालों में सोनू, चंचल, अवधेश, भूरा, नरेश, धीर सिंह और सतीश शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें