फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने र्पोपर्टी डीलर पर लाखों रुपए हड़पने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
प्लॉट के नाम पर प्रॉपर्टी डीलर ने एक महिला से लाखों रुपए हड़प लिए। महिला का आरोप है कि प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस में उसके साथ छेड़छाड़ भी की गई और विरोध करने पर मारा पीटा गया। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

कलियर निवासी एक महिला ने सिविल लाइंस कोतवाली में पुलिस को तहरीर देकर बताया कि कुछ समय पहले उसने एक प्लॉट लिया था। करीब सात लाख रुपये मोहनपुरा निवासी प्रॉपर्टी डीलर को दिए थे। आरोप है कि रकम लेकर भी प्रॉपर्टी डीलर ने प्लॉट उसके नाम नहीं किया। आरोप है कि कुछ समय पहले आरोपी ने रकम के लिए महिला को ऑफिस बुलाया। ऑफिस में उस वक्त कोई नहीं था। आरोप है कि इस बीच प्रॉपर्टी डीलर ने महिला से छेड़छाड़ की और विरोध पर महिला को मारपीट कर घायल कर दिया। वह किसी तरह आरोपी को धक्का देकर वहां से जान बचाकर भागी। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें