फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: गहनों की दुकान में नकबजनी का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में गहनों की दुकान में हुई नकबजनी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले के मुख्य आरोपी आफताब आलम को पुलिस ने जिला बागपत जेल से बी वारंट पर तलब कर पूछताछ की। उसकी निशानदेही पर मेरठ के मवाना क्षेत्र से करीब दो किलो 800 ग्राम चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देश पर गंगनहर कोतवाली पुलिस इस मामले की विवेचना कर रही है। पुलिस के अनुसार, ज्वेलर्स की दुकान में हुई चोरी के संबंध में मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान आफताब आलम का नाम प्रकाश में आया। वह दिल्ली के गांधीनगर क्षेत्र के शांति मोहल्ला का रहने वाला है और किसी अन्य मामले में जिला बागपत जेल में बंद था। पुलिस उसे बी वारंट पर लेकर आई और पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर चोरी का माल बरामद किया। पुलिस ने बताया कि इस मामले में इससे पहले दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी और आभूषणों की बरामदगी के बाद पुलिस को मामले के खुलासे में महत्वपूर्ण सफलता मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें